व्यापार

20 लाख सैलरी और 5 लाख की साइड इनकम, क्या बदलनी होगी टैक्स प्लानिंग?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
20 लाख सैलरी और 5 लाख की साइड इनकम, क्या बदलनी होगी टैक्स प्लानिंग?

अगर किसी कि सालाना सैलरी 20 लाख रुपये है और दूसरी जगह से उसकी कमाई 5 लाख रुपये है तो कुल कमाई 25 लाख हो जाती है. इसके चलते केवल सैलरी का टैक्स देखना ही काफी नहीं होता है.

दूसरी कमाई का भी हिसाब रखना जरूरी होता है.

अगर आपकी सालाना सैलरी 20 लाख और दूसरी कमाई 5 लाख है तो दोनों को मिलाकर आपकी ग्रॅास इनकम 25 लाख रुपये होगी, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता है कि पूरे 25 लाख रुपये राशि पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा.

अलग-अलग टैक्स दर लागू

नई टैक्स व्यवस्था के चलते अलग-अलग हिस्से पर अलग-अलग टैक्स दर लागू होती है. 30 फीसदी की दर 24 लाख से ज्यादा की टैक्सेबल इनकम वाले हिस्से पर लागू होती है.

टैक्स के दौरान ऊपर से 4 फीसदी हेल्थ और एजुकेशन सेस भी लगता है.

दूसरी कमाई हो कहां से रही है यह भी जरूरी

मान लीजिए कि आपकी 5 लाख रुपये वाली कमाई किसी फ्रिलांसिंग या कंसल्टेंसी से जुड़ी है तो इसको बिजनेस या प्रोफेशन से जुड़ी कमाई माना जा सकता है.

इसलिए हर कमाई से जुड़े बिल, रसीद और खर्चो का रिकॅार्ड रखना अधिक जरूरी है.

इसका मतलब है कि सिर्फ यह देख लेना ही काफी नहीं है कि कमाई से कितने पैसे मिले हैं, यह भी देखना जरुरी है कि पैसे किस काम से मिलें और उस काम में कितना खर्चा हुआ.

कब बदलनी चाहिए टैक्स पलेनींग

जब आपकी कमाई सिर्फ एक ही सैलरी तक सीमित हो तब टैक्स का हिसाब रखना आसान है.

लेकिन आप कहीं और फ्रिलांसिंग या कंसल्टेंसी के जरिए भी कमा रहें है तब आपको पूरे साल अपनी कमाई, खर्च, TDS और अनेय जरूरी दस्तावेजों का पूरा हिसाब रखना चाहिए, क्योंकि जब आप ITR भरने जाएं तब आपको सभी कागजों को जोड़ने में परेशानी नहीं होनी चाहिए.

साइड इनकम बढ़ने पर ध्यान रखें

मान लीजिए कि आपकी साइड इनकम 5 लाख से 10 लाख या उससे अधिक बढ़ जाती है तो कुल टैक्स पर असर पड़ सकता है.

ऐसे में निवेश खर्च और मिलने वाली टैक्स छूट को ध्यान में रखकर पहले से प्लानिंग करना जरूरी हो जाता है.

OL

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।