20 साल बाद भारत ने AFC अंडर-20 कप में बनाई जगह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 07, नई दिल्ली: भारतीय युवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 साल बाद AFC अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली है। क्वालीफाइंग के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से करारी शिकस्त दी। क्वालीफायर में भारत की यह दूसरी जीत रही। भारत ग्रुप-B में दूसरे स्थान पर रहा और सात सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान वाली टीमों में जगह बनाकर मुख्य टूर्नामेंट का टिकट हासिल किया।भारत ने आखिरी बार 2006 में AFC अंडर-20 एशियाई कप के मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए डैनी मीतेई लैशराम, विशाल यादव और एमडी अरबाश ने गोल किए। अब AFC अंडर-20 एशियाई कप का मुख्य टूर्नामेंट 24 मार्च से 10 अप्रैल 2027 तक चीन में खेला जाएगा।