200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के चौथे टी20 में 87 रन से हार का सामना करना पड़ा.
मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद निर्धारित ओवरों में 259/7 रन बोर्ड पर लगाए थे.
बड़े चेज में भारत का टॉप ऑर्डर बिल्कुल फ्लॉप रहा, जिसमें अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं. अभिषेक 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए.
यह पहला मौका नहीं है कि जब टीम इंडिया 200 या उससे ज्यादा के चेज के लिए मैदान पर उतरी हो और अभिषेक शर्मा फ्लॉप रहे हों, बल्कि हर बार ऐसा ही होता है.
सामने आए आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, जब-जब अभिषेक टी20 में 200 से ज्यादा के चेज के लिए मैदान पर उतरे हैं, वह 30 रन का भी स्कोर नहीं बना सके हैं. बड़े चेज में अभिषेक की नाकामी टीम इंडिया के लिए मुश्किल बन रही है.
बता दें कि 200+ के चेज में अभिषेक ने अब तक 8 पारियों में बैटिंग की है, जिसमें दो बार तो वह जीरो पर ही आउट हो गए हैं, जबकि सिर्फ तीन बार उन्होंने 20 रन के आंकड़े को पार किया है.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.2 ओवर में जीत हासिल की थी. मुकाबले में अभिषेक का बल्ला जमकर बोला था. उन्होंने 38 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाकर 113 रन बनाए थे.
इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला था, लेकिन अगले ही मैच में जैसे आंकड़ा 200 के पार गया अभिषेक का बल्ला खामोश हो गया.
200+ के रन चेज में अभिषेक शर्मा के आंकड़े
17 (8) 0 (1) 0 (1) 10 (7) 3 (5) 29 (24) 29 (12)
27 (15) आज
अभिषेक शर्मा का टी20 करियर
नजर डालें अभिषेक के टी20 करियर पर तो वह एक आक्रामक बल्लेबाज नजर आते हैं.
फॉर्मेट के 221 मुकाबलों की 217 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33.16 की औसत और 179.27 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 6633 रन बना लिए हैं.
इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 40 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 148 रनों का रहा.
बाकी 103 पारियों में गेंदबाजी करते भ
📡 स्रोत: ABP Live Khel