खेल

200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम

क्रिकेट में द्रविड़ नाम सुनते ही राहुल द्रविड़ की शांत और संभली हुई बल्लेबाजी याद आती है, लेकिन उनके बेटे अन्वय द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ बल्ले से अपना अलग अंदाज दिखाया.

राजकोट में खेले गए पहले अनऑफिशियल वनडे में अन्वय ने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 38 रन बना दिए. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 211.11 रहा.

हालांकि, बारिश की वजह से यह मैच 20-20 ओवर का खेला गया था.

अन्वय द्रविड़ भारत की पारी में 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे.

टीम को उस समय तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और अन्वय ने आते ही यह काम शुरू कर दिया. उन्होंने 18 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी दी.

लेकिन, उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली और एलि ब्रेन ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

यह भी पढ़े:200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला पहला भारतीय कौन?

KBC में पूछा गया सवाल

यशवर्धन के साथ जोड़े 69 रन

भारत ने 88 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद यशवर्धन चौहान और अन्वय द्रविड़ ने मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई. यशवर्धन ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

भारत ने बनाए 182 रन

बारिश की वजह से मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए.

यशवर्धन के अर्धशतक और अन्वय की तेज पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. वहीं, आर्यवीर सहवाग ने भी 26 गेंदों में 28 रन बनाए.

7 रन से जीता भारत

182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने भी अच्छी कोशिश

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर अन्वय द्रविड़ के ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 18 गेंदों में 38 रन बनाने की उपलब्धि के बारे में है। यह विषय युवा क्रिकेट के उभरते सितारों और परिवारिक परंपराओं के बीच के रिश्ते को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि द्रविड़ परिवार की बल्लेबाजी परंपरा नई पीढ़ी में भी जारी है, और अन्वय का तेज़ स्ट्राइक रेट खेल में नई ऊर्जा और उत्साह जोड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि युवा खिलाड़ी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हों, और क्रिकेट प्रशंसक परिवारिक क्रिकेट

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।