200 करोड़ क्लब में 'दृश्यम 3' की एंट्री, पहले मंगलवार को शाहरुख खान को पछाड़ेंगे अजय देवगन?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पहले दिन से ही धमाका कर रही है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई है.
फिल्म ने सिर्फ 5 दिन में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. आइए जानते हैं पहले मंगलवार को फिल्म कैसा कमा रही है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन रात साढ़े 8 बजे तक 12.47 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 12,643 शोज मिले और 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म ने 209.97 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 251.71 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म को फैंस जिस हिसाब से रिस्पॉन्स दे रहे हैं, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री करे.
हालांकि, फिल्म को इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए शाहरुख खान की जवान को पछाड़ना पड़ेगा और 26.52 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी.
फिल्म के पहले मंगलवार के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे. देखना होगा कि फिल्म कितना कमाती है.
पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में
इस लिस्ट में 'धुरंधर 2' नंबर वन पर है. दूसरे नंबर पर 'गदर 2' है. तीसरे नंबर पर 'टाइगर 3' है.
चौथे नंबर पर 'एनिमल' है. फिल्म ने 37.82 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें नंबर पर 'किक' है. फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे नंबर पर 'वॉर' है. फिल्म ने 28.9 करोड़ कमाए. सातवें नंबर पर 'धुरंधर' है.
फिल्म ने 28.6 करोड़ कमाए. आठवें नंबर पर 'सिंबा' है. इस फिल्म ने 28.19 करोड़ कमाए. नौवें नंबर पर 'स्त्री 2' है.
फिल्म ने 26.8 करोड़ कमाए और दसवें नंबर पर 26.52 करोड़ की कमाई के साथ 'जवान' है.
ये भी पढ़ें- <a title="'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर लगी थी आग, केबीसी के सेट तक पहुंचा धुंआ, अमिताभ बच्चन को सुरक्षित निकाला गया" href="https://www.abplive.com/
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अजय देवगन की "दृश्यम 3" ने सिर्फ पाँच दिनों में 200 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है, जिससे यह फ़िल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिटों में से एक बन गई है। यह घटना भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नई मिसाल कायम करती है, जहाँ तेज़ी से बड़े राजस्व का संग्रह अब संभव हो गया है। ऐसी सफलता दर्शकों की बढ़ती मांग और फ़िल्मी उद्योग के डिजिटल वितरण मॉडल की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जिससे फ़िल्म निर्माताओं और निवेशकों को नई रणनीतियों पर विचार करने के लिए प्रेरणा मिलती है।