अपराध

200 रु के लिए पत्नी की पीट पीटकर हत्या, घर खर्च के लिए जेब से 200 रु निकालने पर कर डाली खौफनाक वारदात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
200 रु के लिए पत्नी की पीट पीटकर हत्या, घर खर्च के लिए जेब से 200 रु निकालने पर कर डाली खौफनाक वारदात

दो दिन से चल रहा था रुपये को लेकर विवाद, महिला का शव बांस के खंभे से फंदे पर लटका मिला; ससुर ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में महज 200 रुपये को लेकर हुआ विवाद एक महिला की मौत तक पहुंच गया। तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति संतोष राम को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका सोनी देवी का अपने पति के साथ रुपये को लेकर पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। बताया गया कि पति ने एक दिन पहले उसे 30 रुपये दिए थे। अगले दिन संतोष ने अपनी जेब से 200 रुपये गायब होने की बात कहते हुए पत्नी पर पैसे लेने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

बताया गया कि विवाद के दौरान महिला के ससुर रामाधार राम ने बीच-बचाव किया। कुछ समय बाद जब वह दोबारा कमरे में पहुंचे तो सोनी देवी का शव बांस के खंभे से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे संतोष राम पर पत्नी की पिटाई कर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत को लेकर मारपीट की आशंका सामने आई है। पुलिस ने मामले में पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया गया है कि सोनी देवी की शादी वर्ष 2020 में संतोष राम से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुर जिले के तियर गांव में 29 वर्षीय महिला की मृत्यु 200 रुपये के विवाद के कारण हुई, जिससे पति संतोष राम पर हत्या का आरोप लगा। यह घटना दिखाती है कि छोटी आर्थिक झगड़े भी हिंसा में बदल सकते हैं। ऐसी कहानियाँ समाज में वित्तीय तनाव और पारिवारिक संघर्ष के खतरों को उजागर करती हैं। यह खबर लोगों को आर्थिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की आवश्यकता पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है, और समाज में हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाती है।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

एक मामूली विवाद को हल करने के लिए कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए, न कि हिंसा। 200 रुपये जैसी छोटी रकम को लेकर भी गुस्सा नियंत्रण में नहीं रहने से परिवार टूट सकता है। समाज में सहानुभूति और संवाद को बढ़ावा देकर ऐसे त्रासदी से बचा जा सकता है। हमें अपने साथी के प्रति समझ और सम्मान दिखाना चाहिए, ताकि हर घर में शांति और न्याय का आधार बने।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।