2014 से ली गयी सभी परीक्षाओं की होगी जांच, IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म्स कमेटी का गठन

Relevance: PRIORITY
Slug: PARIKSHA JANCH
Title: 2014 से ली गयी सभी परीक्षाओं की होगी जांच, IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म्स कमेटी का गठन
Synopsis: झारखंड सरकार ने 2014 से जेपीएससी-जेएसएससी की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच का फैसला लिया। रिटायर जज की अध्यक्षता में जांच होगी, जबकि अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म्स कमेटी बनेगी।
Category: Government , Planning , Protest , Student , Youth
Deadline: 17 AUGUST , RANCHI
17 अगस्त, रांची: झारखंड सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से वर्ष 2014 से ली गयी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एसओपी बना हुआ है। अगर इसका अनुपालन हुआ होता तो प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं होती। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म्स कमेटी के गठन की भी घोषणा की है। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में सभी परीक्षाओं की जांच होगी।