2026 एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा भारत, जीते 85 मेडल; जानें कितने गोल्ड मिले
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
2026 एशियन गेम्स में भारत का सफर 85 मेडल के साथ खत्म हुआ.
जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक एशियाई खेलों का आयोजन हुआ.
भारत ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर मेडल और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते. मेडल टैली में भारत ने चौथे स्थान पर फिनिश किया.
2026 एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल चीन ने जीते. चीन ने कुल 338 मेडल अपने नाम किए. मेजबान जापान दूसरे नंबर पर रहा. जापान ने कुल 262 मेडल जीते.
तीसरे नंबर पर साउथ कोरिया रहा, जिसने 147 मेडल जीते. चौथे नंबर पर भारत ने 85 मेडल जीते. पांचवें नंबर पर उज्बेकिस्तान रहा. उसने 70 मेडल अपने नाम किए.
पहली बार पुरुष और महिला हॉकी में भारत के नाम रहा गोल्ड
एशियन गेम्स की इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत ने पुरुष और महिला हॉकी में गोल्ड मेडल अपने नाम किए. भारत की पुरुष टीम ने हॉकी में रिकॉर्ड पांचवीं बार गोल्ड मेडल जीता.
वहीं भारत की महिला हॉकी टीम ने पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
पुरुष और महिला क्रिकेट में गोल्ड
भारत की पुरुष और महिला, दोनों क्रिकेट टीमों ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता.
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता.
क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की नीरू ढांडा ध्वजवाहक
2026 एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की शूटिंग स्टार नीरू ढांडा ध्वजवाहक होंगी. नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने कुल तीन मेडल जीते.
नीरू ढांडा ने दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
इन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल
भारत की लवलीना बोरगोहेन और परवीन हुड्डा ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीते.
📡 स्रोत: ABP Live Khel