विदेश

2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा

अगर आप इस दिवाली पर या 2026 में कभी भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा कि आज खरीदा हुआ सोना 2030 तक कितने रुपए का हो जाएगा?

क्या अगले चार साल में सोने की कीमत में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी या फिर ये नुकसान का सौदा हो सकता है?

सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ गहना नहीं, बल्कि मुश्किल समय का सहारा भी है.

यही कारण है कि लोग शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक के लिए सोना ही खरीदते हैं. पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

ऐसे में 2026 में सोना खरीदकर 2030 तक कितना बड़ा बनेगा, ये जानना जरूरी है.

2030 में कितनी होगी सोने की कितनी?

अभी नवंबर 2026 में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक चल रहा है. 2030 तक इसकी कीमत में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है.

Lemonn की 1 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में 2030 तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1.62 लाख से 2.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है.

वहीं PrimeXBT के एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 में भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 2.11 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो सकता है.

मतलब इन दोनों का रिपोर्ट का अंदाजा देखें तो 2030 तक सोने की कीमत 2 लाख रुपए के पार भी जा सकती है.

कितना होगा फायदा?

मान लीजिए नवंबर 2026 में आप 1 लाख रुपए का सोना खरीदते हैं और 2030 तक उसे अपने पास रखा.

अगर अगले चार साल में सोने की कीमत करीब 50 फीसदी बढ़ती है तो आपका सोना सीधा 1.50 लाख रुपए का हो सकती है.

ऐसे ही अगर आपने 2 लाख रुपए का सोना खरीदा है तो उसकी कीमत बढ़कर करीब 3 लाख रुपए हो सकती है.

बढ़ोतरी का क्या हैं कारण?

सोने की कीमतों को बढ़ाने में कई चीजें अपनी भूमिका निभाती हैं. इनमें सबसे बड़ा कारण दुनिया के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी है.

कई देश अपने विदेशी मुद्रा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।