2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों के साथ-साथ असम के नगांव संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार (9 अक्टूबर, 2026) को सामने आ चुके हैं.
इन कुल छह सीटों पर हुए उपचुनाव में से तमिलनाडु के दो विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्री सी.
जोसेफ विजय की पार्टी TVK ने जीत दर्ज की, वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के साथ असम के संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की.
जबकि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में NDA के सहयोगी और सत्तारूढ़ पार्टी AINRC ने उपचुनाव में जीत पर कब्जा किया.
जिन राज्यों में ये उपचुनाव हुए, वहां की सत्ताधारी पार्टियों ने अपने-अपने राज्यों में जीत हासिल कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है.
तमिलनाडु में थलपति विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने पांच महीने पहले राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार हुए उपचुनाव में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा.
वहीं, पश्चिम बंगाल में BJP ने नंदीग्राम और रेजीनगर की विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी की स्थिति मजबूत की और असम की संसदीय सीट पर जीत का डंका बजाया. जबकि पुडुचेरी के सीएम एन.
रंगास्वामी की सत्तारूढ़ AINRC का भी दबदबा कायम रहा.
तमिलनाडु में थलपति विजय के TVK का लहराया परचम
तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम की विधानसभा सीटों पर हाल ही में उपचुनाव हुए, जहां दोनों सीटों पर पिछले चुनावों में AIADMK को जनता का समर्थन मिला था, लेकिन इस बार टीवीके ने विपक्षी डीएमके के उम्मीदवारों को पछाड़कर दोनों सीटों पर जीत हासिल की.
जहां मदुरंतकम में TVK प्रत्याशी के. मारागथम कुमारवेल ने DMK के उम्मीदवार आई. परांथामेन को 17,554 वोटों से पछाड़ा, वहीं धारापुरम में टीवीके की सत्यभामा पी. ने DMK की सुगन्या को 10,196 वोटों से मात दी.
என் நெஞ்சில் குடியிருக்கும் அனைவருக்கும் வணக்கம். மதுராந்தகம் மற்றும் தாராபுரம் இடைத்தேர்தல் முடிவுகள் வெளிவந்துவிட்டன. மக்கள் மனத்தில் நம் தமிழக வெற்றிக் கழகத்திற்கென இருக்கும் முதன்மைச் சக்திக்
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
2026 के उपचुनाव में तमिलनाडु में TVK की जीत और पश्चिम बंगाल व असम में BJP का डंका बजा। यह चुनाव 6 प्रमुख सीटों पर हुआ, जहाँ TVK ने 2 विधानसभा सीटें जीतीं और BJP ने 3 सीटें हासिल कीं। यह परिणाम दक्षिण भारत की राजनीति में TVK के उभरते प्रभाव को दर्शाता है, जबकि BJP की ताकत पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में सुदृढ़ हुई। जनता के लिए इसका मतलब है कि स्थानीय नीतियों और विकास योजनाओं पर दोनों पार्टियों का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे चुनावी वादों के पालन की उम्मीदें और राजनीतिक संतुलन में बदलाव की संभावना बढ़ेगी।