2027 जनगणना की तैयारियां शुरू, उत्तराखंड में दिसंबर से जनगणना कार्य
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
06 सितम्बर 2026, देहरादून: वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश के बर्फ से ढके क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके बाद 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण का चरण चलेगा। वहीं नागरिकों को स्वयं गणना का विकल्प भी दिया गया है, जिसके लिए 16 से 30 नवंबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। निदेशक जनगणना निदेशक जनगणना ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार जनगणना के दौरान जाति संबंधी आंकड़े जुटाए जाएंगे।
जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चीन और नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के कारण उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों की गणना आम नागरिकों से अलग प्रक्रिया के तहत होगी।