2027 वनडे वर्ल्ड कप में इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, ICC ने किया एलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. आईसीसी ने ठीक एक साल पहले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है.
टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, और टोटल 57 मैच खेले जाएंगे, लेकिन क्रिकेट फैंस की नजरें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी. 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 को होगा, वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा.
2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. आईसीसी ने टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का एलान कर दिया है.
भारत और पाकिस्तान को सेम ग्रुप में रखा गया है. 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बेहद अलग और दिलचस्प है. शुरुआत में ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी. इसके बाद 12 टीमों के बीच ट्रॉफी की जंग होगी.
इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए हैं.
वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी हैं.
ऑस्ट्रेलिया से भारत का पहला मैच
2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. दोनों देशों को एक ही ग्रुप में रखा गया है.
टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा, जो 7 अक्टूबर को केपटाउन में खेला जाएगा.
इसके बाद टीम इंडिया 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगी. 14 अक्टूबर को सेंचूरियन में भारतीय टीम अफगानिस्तान से भिड़ेगी. 17 अक्टूबर को क्वालीफायर-ए से आई टीम से और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से भारत का मैच होगा.
एकदम अलग है इस बार वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
आईसीसी पहले ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट का एलान कर चुकी थी.
इस बार इस मेगा इवेंट का फॉर्मेट एकदम अलग है. इस बार वर्ल्ड कप में पहला राउंड तीन मैचों को होगा.
इस राउंड में वर्ल्ड कप में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे. इसकी विजेता
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल तय हो चुका है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच इस वर्ष के प्रमुख मुकाबलों में से एक है। यह विषय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन को लेकर है, जहाँ 14 टीमें भाग लेंगी और 57 मैच खेलेंगे। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दो प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच के ऐतिहासिक मुकाबले की तारीख स्पष्ट करती है, जो प्रशंसकों और मीडिया दोनों के लिए बड़ी रुचि का विषय है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि देशभर में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी,