2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव 2029 में एक साथ कराए जा सकते हैं। सोमवार को वन नेशन वन इलेशन पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि इसके लिए संविधान में संशोधन और राज्य सरकारों की सहमति जरूरी होगी।
चौधरी ने सोमवार को कहा कि अगर संसद 2028 तक संविधान संशोधन को मंजूरी दे देती है, तो ‘एक देश, एक चुनाव’ योजना उसी साल शुरू की जा सकती है। 2029 में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने का फैसला राज्य सरकारों की इच्छा पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य विधानसभाओं को भंग करने का निर्देश नहीं दे सकता।
राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को इस बारे में खुद फैसला लेना होगा। अगर कोई राज्य मंत्रिपरिषद ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्ष में फैसला करती है, तो वहां लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar