राज्य

2030 तक आधुनिक और स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली विकसित करने को प्रतिबद्ध भारत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
2030 तक आधुनिक और स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली विकसित करने को प्रतिबद्ध भारत

Marking : Lead All

2030 तक आधुनिक और स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली विकसित करने को प्रतिबद्ध भारत

प्रतिनिधिमंडल में ISGF के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMs) के प्रतिनिधि शामिल रहे।

28 सितंबर , पटना (पटना, बिहार) : इंडोनेशिया में आयोजित ENLIT Asia 2026 के दौरान विद्युत वितरण, ग्रिड आधुनिकीकरण, डिजिटलाइजेशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के एकीकरण को लेकर ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों के बीच महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन (AIDA) के प्रतिनिधिमंडल ने PT PLN (Indonesia Power) का दौरा किया और विद्युत क्षेत्र में तकनीकी अनुभवों का आदान-प्रदान किया।

प्रतिनिधिमंडल में इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (ISGF) के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMs) के प्रतिनिधि शामिल रहे।

भारत की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व NBPDCL के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार (IAS) ने किया। उन्होंने ऊर्जा परिवर्तन में भारत और बिहार की भूमिका तथा विद्युत वितरण क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

चर्चा के दौरान वर्ष 2030 तक भारत के 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य के अनुरूप आधुनिक, डिजिटल और स्मार्ट विद्युत वितरण प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया गया। राहुल कुमार ने कहा कि ग्रिड आधुनिकीकरण, डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी इस्तेमाल विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक कुशल, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ENLIT Asia 2026 में विभिन्न देशों के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, संस्थानों और प्रतिनिधियों ने सहयोग, नवाचार तथा तकनीकी अनुभवों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में स्मार्ट ग्रिड समाधान, उभरती तकनीकों और विद्युत क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

बिहार की इस सहभागिता से राज्य के विद्युत वितरण क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, डिजिटल समाधान और स्मार्ट ग्रिड आधारित प्रणालियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही तकनीकों और कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त हुई। इससे भारत के व्यापक ऊर्जा परिवर्तन में बिहार की भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस स्टोरी फोल्डर में :

विडिओ

Caption : प्रतिनिधिमंडल में ISGF के साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों की विद्युत वितरण कंपनियों (DISCOMs) के प्रतिनिधि शामिल रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।