व्यापार

21 अक्टूबर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा मेरठ, 3.2 किमी रैली में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

21 अक्टूबर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा मेरठ, 3.2 किमी रैली में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश ‘अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026’ की तैयारियां तेज, 60 संस्थानों ने दी सहभागिता की सहमति मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘अखंड भारत का स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026’ को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

आयोजन को राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और युवा जागरण से जोड़ने के लिए उद्योगपतियों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में रैली के रूट, जनसहभागिता, संस्थाओं की जिम्मेदारियों के साथ सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

आयोजन का प्रमुख उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, विचारों, राष्ट्र समर्पण और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। हर 100 मीटर पर होगा जलपान केंद्र सुभारती समूह के संस्थापक एवं महापर्व के प्रणेता डॉ.

अतुल कृष्ण ने कहा कि व्यापक जनसहभागिता वाले आयोजन में प्रतिभागियों की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने 3.2 किलोमीटर लंबे रैली मार्ग पर प्रत्येक 100 मीटर पर जलपान केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया। रैली के समापन पर प्रतिभागियों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता के साथ सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी नजर आना चाहिए। कचरा संग्रहण के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी और प्लास्टिक गिलास के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा। 60 संस्थानों ने दी सहभागिता की सहमति महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेश त्यागी, एसएम (सेनि.) ने बताया कि अब तक करीब 60 संस्थानों ने रैली में सहभागिता की पुष्टि की है।

सिविल डिफेंस और विभिन्न संस्थानों के स्वयंसेवक रैली के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन में सहयोग करेंगे। पेयजल, शौचालय, एंबुलेंस और चिकित्सकीय सहायता के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय किया जाएगा। भारत विकास परिषद के श्री अनुराग डबलिश ने बताया कि रैली मार्ग पर पर्याप्त संख्या में साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे।

इनके माध्यम से आवश्यक घोषणाओं के साथ कार्यक्रम की जानकारी और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेश प्रसारित किए जाएंगे। सहभागी संस्थानों के स्वयंसेवक भी व्यवस्था और मार्गदर्शन में सहयोग करेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल की व्यवस्था की जिम्मेदारी भारत विकास परिषद ने ली है। जीआईसी ग्राउंड से शुरू होगी 3.2 किमी रैली महापर्व आयोजन समिति के कोऑर्डिनेटर समीर सिंह ने बताया कि करीब 3.2 किलोमीटर लंबी रैली जीआईसी ग्राउंड से शुरू होकर एनएएस कॉलेज, अंबेडकर पार्क, मेरठ कॉलेज मुख्य द्वार और कमिश्नर पार्क होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी।

प्रतिभागियों और झांकियों के लिए सुबह 9 बजे जीआईसी ग्राउंड में रिपोर्टिंग रखी गई है। अतिथियों के संबोधन और ध्वजारोहण के बाद सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तैयारियों में पंवार वाणी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, मेरठ कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन, क्रीड़ा भारती, प्रबुद्ध सेवा संस्थान, वीर खालसा दल, कायस्थ महासभा, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, वासवी फाउंडेशन, बार एसोसिएशन, व्यापार संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत विभिन्न संगठनों के सहयोग पर चर्चा हुई।

बैठक में आयोजन को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और युवाओं व विद्यार्थियों तक राष्ट्रभक्ति, सामाजिक दायित्व, सांस्कृतिक चेतना तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र समर्पण के विचारों को पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में डॉ.

अतुल कृष्ण, भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ.

सरल माधव तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेश त्यागी समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।