216 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, वन कर्मचारी मंच की मांग पर शासन ने जारी किए पदोन्नति आदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल। वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 216 डिप्टी रेंजरों को आखिरकार रेंजर पद पर पदोन्नति का लाभ मिल गया है। मध्यप्रदेश वन कर्मचारी मंच की ओर से लगातार की जा रही मांग और शासन स्तर पर की गई पहल के बाद वन मंत्रालय ने डिप्टी रेंजरों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पदोन्नत कर्मचारियों को उच्च पद के साथ वेतनमान में भी आर्थिक लाभ मिलेगा।
मध्यप्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नति देने की फाइल पदोन्नति समिति की बैठक के बाद करीब दो महीने से शासन स्तर पर लंबित थी। इस दौरान कई डिप्टी रेंजर बिना पदोन्नति का लाभ पाए ही सेवानिवृत्त हो गए थे। मंच की ओर से इस मामले को लगातार शासन के समक्ष उठाया जा रहा था।
अशोक पांडेय के अनुसार, वन कर्मचारी मंच ने करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वन को ज्ञापन सौंपकर डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नति के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से मामले में सकारात्मक पहल हुई और पदोन्नति के आदेश जारी करने का अनुमोदन किया गया।
इसके बाद मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्रालय ने 216 डिप्टी रेंजरों को रेंजर पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए। पदोन्नति मिलने से लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को राहत मिली है। मंच ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रमुख सचिव वन राघवेंद्र सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभ रंजन सेन और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन अजय यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वन कर्मचारी मंच का कहना है कि पदोन्नति के आदेश जारी होने से डिप्टी रेंजरों को न केवल उच्च और सम्मानित पद की जिम्मेदारी मिलेगी, बल्कि वेतनमान में भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। मंच ने इसे कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
वन विभाग में 216 डिप्टी रेंजरों की पदोन्नति की खबर एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें उन्हें रेंजर पद पर बढ़ाया गया है। यह विषय वन कर्मचारियों के लंबे समय से चल रहे पदोन्नति के इंतजार और मध्यप्रदेश वन कर्मचारी मंच की लगातार मांगों के बाद शासन की पहल को दर्शाता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कर्मचारियों के लिए वेतनमान और पद की मान्यता में सुधार लाती है, जिससे उनकी प्रेरणा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर यह है कि बेहतर प्रशिक्षित रेंजरों के कारण वन संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के कार