विदेश

22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का मौका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी के पास बदला लेने का मौका

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने आज इंडिया-ए स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसकी कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है. रजत पाटीदार उपकप्तान हैं. अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी स्क्वॉड में हैं.

दोहा, कतर में 19 नवंबर से शुरू होने वाले एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने आज स्क्वॉड का ऐलान किया.

टूर्नामेंट में इंडिया-ए 20 नवंबर को अपना पहला मैच खेलेगी, जो नेपाल के साथ है. ये मैच वेस्ट एन्ड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

संजू सैमसन के नहीं होने से साफ है कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ही सभी मैचों में ओपन करेंगे.

वैभव सूर्यवंशी कई मौकों पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले हैं, जिसमें उनका जोश अलग ही लेवल पर रहता है.

एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए थे, सैम अयूब ने उन्हें आउट कर सैंड ऑफ दिया था. इस पर काफी विवाद भी हुआ था. हालांकि भारत ने वो फाइनल जीत लिया था.

अब वैभव के पास पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर बदला लेने का अच्छा मौका है.

22 नवंबर को भारत बनाम पाकिस्तान

इंडिया-ए अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जो 22 नवंबर को वेस्ट एन्ड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.

तीसरे मैच में इंडिया-ए की भिड़ंत यूएई से होगी, जो 24 नवंबर को यूनिवर्सिटीऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के ग्राउंड पर होगा.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज़ अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप का फॉर्मेट

इंडिया-ए ग्रुप B में है, जिसमें उनके साथ संयुक्त अरब अमीरात (

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।