खेल

223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?

कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाकर भारत को वनडे में सबसे बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.

बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में टीम इंडिया ने चेज में 406-2 रन बनाकर जीत अपने नाम की. भारत ने यह चेज सिर्फ 43.3 ओवर में किया.

ओपनिंग पर उतरने वाले गिल ने 133 गेंदों में 26 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 223 रनों की पारी खेली. वह अंत तक नाबाद रहे. भारतीय कप्तान को इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया.

अगर आप भी सोच रहे हैं कि गिल को इतनी बड़ी पारी खेलने के लिए कितनी रकम मिली? तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा.

गिल को 1.50 लाख रुपये दिए गए.

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में जब गिल अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो लाइव के दौरान टीवी स्क्रीन पर नीचे लिखकर आया कि गिल को डेढ़ लाख रुपये की रकम दी गई.

गिल सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बने कप्तान

नाबाद 223 रनों की पारी के साथ गिल वनडे में कप्तान के रूप में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज था. सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी.

रोहित शर्मा ने भी किया कमाल

406 रनों का बड़ा टोटल चेज करने के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया को ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बहुत ही शानदार शुरुआत दिलाई.

हिटमैन ने 75 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाकर 101 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 (158 गेंद) रनों की साझेदारी की.

सीरीज जीता भारत

भारत ने दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में भी टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. इस तरह सीरीज भारत के नाम हो गई है.

तीसरा वनडे 03 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

इस मुकाबले में जीत हासिल करके टीम इंडिया सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे वनडे में गि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रन बनाकर भारत को ODI में सबसे बड़ी जीत दिलाई। यह विषय क्रिकेट के खेल में कप्तान के असाधारण प्रदर्शन और पुरस्कार राशि पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गिल की पारी ने भारत की जीत सुनिश्चित की और उसे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के रूप में मान्यता मिली, जिससे वह अपनी टीम के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने में हो सकता है, साथ ही खेल प्रेमियों के बीच चर्चा और प्रशंसा बढ़ सकती है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।