देश

23 अगस्त को 32वां स्थापना दिवस मनाएगा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
23 अगस्त को 32वां स्थापना दिवस मनाएगा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) रविवार को नई दिल्ली में अपना 32वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम में विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले उपस्थित रहेंगे।

एनसीएसके के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने बताया कि कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के सम्मान और कल्याण, हाथ से मैला ढोने और सफाई के उन्मूलन, स्वच्छता को बढ़ावा देने, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याणकारी पहलों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान आयोग सभी हितधारकों के लिए एनसीएसके मिस्ड कॉल सुविधा नंबर जारी करेगा। इससे आयोग कॉल करने वालों से संपर्क कर सकेगा और उनकी शिकायतों, मुद्दों और आवेदनों को समयबद्ध तरीके से दर्ज कर सकेगा।

उन्होंने बताया कि दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में लगभग नौ सौ सफाई कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन, नागरिक समाज संगठन और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए काम करने वाले अन्य हितधारक शामिल होंगे।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।