मनोरंजन

25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक

बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अदाकारा मल्लिका शेरावत आज 50 साल की हो चुकी हैं.

एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ क लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. 50 साल की उम्र में भी वो सिंगल लाइफ जी रही हैं.

लेकिन, आपको बता दें कि एक्ट्रेस की शादी बॉलीवुड में आने से पहले ही हो गई थी और एक्टिंग डेब्यू से पहले ही उनका तलाक भी हो गया था.

पिता बनाना चाहते थे IAS

मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार जिले के मोठ गांव में हिंदू जाट परिवार में 24 अक्टूबर 1976 को हुआ था. बता दें कि उनका असली नाम रीमा लांबा है.

एक्ट्रेस के पिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि मल्लिका का इंटरेस्ट एक्टिंग में था, लेकिन वो उन्हें IAS बनाना चाहते थे. हालांकि मल्लिका के एक्टिंग में जाने के फैसले से उनके पिता नाराज हो गए थे.

21 की उम्र में जेट एयरवेज के पायलट से की थी शादी

बॉलीवुड में आने से पहले मल्लिका शेरावत ने बतौर एयर होस्टेस काम किया था.

उसी वक्त उनकी मुलाकात जेट एयरवेज के पायलट करण सिंह गिल से हुई. दोनों ने आगे जाकर साल 1997 में शादी कर ली थी. उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र 21 साल थी. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.

करण और मल्लिका साल 2001 में तलाक लेकर अलग हो गए थे.

तलाक के बाद किया बॉलीवुड डेब्यू

तलाक लेने के बाद मल्लिका ने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया. उनका डेब्यू साल 2002 की फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से हुआ. लेकिन, बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' (2003) थी.

इसमें 17 किसिंग सीन देकर एक्ट्रेस ने तहलका मचा दिया. इसके बाद फिल्म 'मर्डर' से भी उन्हें बड़ी पहचान मिली.

एक्ट्रेस ने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'डर्टी पिक्चर', 'डबल धमाल', 'पॉलिटिक्स ऑफ लव', 'वेलकम', 'टाइम रेडर्स', 'द मिथ' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों में भी काम किया.

अब क्या कर रही हैं मल्लिका शेरावत?

मल्लिका अब भी एक्ट

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।