राज्य

25 सितंबर से शुरू होंगे बैडमिंटन के मुख्य मुकाबले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
25 सितंबर से शुरू होंगे बैडमिंटन के मुख्य मुकाबले

लखनऊ में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के मुख्य मुकाबले 25 सितंबर से लखनऊ के बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुरू होंगे। पुरुष एकल में पिछले साल के विजेता हरियाणा के भारत राघव को पहली वरीयता दी गई है। महिला एकल में पिछले साल की उपविजेता आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगी।पुरुष युगल में महाराष्ट्र के विप्लव कुवले और विराज कुवले, महिला युगल में कर्नाटक की शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट तथा मिश्रित युगल में कर्नाटक के असिथ सूर्या और अमृता पी.

को पहली वरीयता मिली है।टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन कर रहा है। मुख्य ड्रा में पुरुष और महिला एकल के 64-64 खिलाड़ी, जबकि पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में 32-32 जोड़ियां शामिल हैं। मुकाबले सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे।पुरुष एकल में यूपी के सिद्धार्थ मिश्रा को सीधे मुख्य ड्रा में जगह मिली है।

नीर नेहवाल और अंश विशाल गुप्ता को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है।महिला एकल में यूपी की अमोलिका सिंह को 13वीं वरीयता मिली है। तरनजीत कौर बासी को सीधे प्रवेश मिला, जबकि काजल पंवार और दिव्यांशी गौतम वाइल्ड कार्ड से मुख्य ड्रा में पहुंची हैं।पुरुष युगल में यूपी के अर्श मोहम्मद और सीएजी के सौरव साजू की जोड़ी को सातवीं वरीयता मिली है।

देवांशु ज्वाला और सीएजी के तुषार शर्मा की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड मिला है। महिला युगल में यूपी की अमोलिका सिंह और केरल की मेहरान रिजा की जोड़ी सातवीं वरीयता पर है। यूपी की रिधिमा सिंह और आदित्या यादव को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है।मिश्रित युगल में यूपी के अस्मित सिंह और ऋद्धि भारद्वाज को वाइल्ड कार्ड मिला है।

वहीं अभ्यांश सिंह-शांभवी और आयुष अग्रवाल-शिवानी संतोष सिंह की जोड़ियों ने क्वालीफायर जीतकर मुख्य ड्रा में जगह बनाई है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर लखनऊ में शुरू होने वाले डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य मुकाबलों के बारे में है। यह टूर्नामेंट 25 सितंबर से बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित होगा, जहाँ पुरुष एकल, महिला एकल और पुरुष युगल के शीर्ष खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह कार्यक्रम भारत के बैडमिंटन परिदृश्य में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने का मंच है। आम जनता के लिए यह स्थानीय खिलाड़ियों को समर्थन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।