2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन जिले के सभी 14 बाल विकास परियोजनाओं के 85 सेक्टरों में स्थित 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान पोषाहार से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर लोगों को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं को सम्मानित करने के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और समुचित विकास के प्रति जागरूक किया गया।विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता, गर्भावस्था में पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के बारे में भी बताया गया।अखंडनगर में विधायक राजेश गौतम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
लंभुआ और पीपी कमैचा में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोद भराई समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कूरेभार में ब्लॉक प्रमुख नवनीत सिंह सोनू की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री महिलाएं, बच्चे और अभिभावक शामिल हुए।