राज्य

26 गरीब बच्चों को मुफ्त हृदय उपचार के लिए भेजा गया कोच्चि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
26 गरीब बच्चों को मुफ्त हृदय उपचार के लिए भेजा गया कोच्चि

Relevance: Priority Slug: MUFT ILAZ Short Headline: 26 गरीब बच्चों को मुफ्त हृदय उपचार के लिए भेजा गया कोच्चि

Synopsis: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल की बीमारी से पीड़ित 26 गरीब बच्चों को बेहतर इलाज के लिए भेजा कोच्चि, जटिल हृदय सर्जरी का पूरा खर्च वहन करेगी झारखंड सरकार।

Category: Government , Planning , Health , Medical , Children

Deadline : 22 SEPTEMBER, RANCHI

22 सितंबर, रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल की बीमारी से पीड़ित 26 गरीब बच्चों को बेहतर और निःशुल्क इलाज के लिए कोच्चि रवाना किया। इन बच्चों की जटिल हृदय सर्जरी का पूरा खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी। प्रत्येक बच्चे के इलाज पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

सरकार की इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गंभीर हृदय रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि पैसों की कमी उनके इलाज में बाधा न बने। इससे पहले भी बच्चों का एक बैच उपचार और सफल ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर झारखंड लौट चुका है। इस पहल से गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।