राजनीति

26 हजार बंद सरकारी स्कूलों में सपा मनाएगी टीचर्स डे:अखिलेश यादव ने किया ऐलान; जयंत चौधरी पर तंज, कहा- 61 सीटें भाजपा उनको देगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
26 हजार बंद सरकारी स्कूलों में सपा मनाएगी टीचर्स डे:अखिलेश यादव ने किया ऐलान; जयंत चौधरी पर तंज, कहा- 61 सीटें भाजपा उनको देगी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि 5 सितंबर को टीचर्स डे के दिन प्रदेश के बंद पड़े 26 हजार सरकारी स्कूलों पर सपा कार्यक्रम आयोजित करेगी और यह बताएगी कि स्कूल को बंद कर दिया गया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के पहले वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की साजिश का भी आरोप लगाया।

कहा- चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर वोट जोड़ने के लिए एनुअल रिवीजन कराया जाएगा। बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लोगों के नाम यूपी की वोटर लिस्ट में डलवाकर बूथ स्तर पर वोट बढ़ाने की कोशिश होगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी पर भी तंज कसे। कहा- भाजपा से उनको कम से कम 61 सीटें मिलनी चाहिए तभी उनका सम्मान रहेगा।

पढ़िए अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें... 1- कल से सपा शुरू करेगी चुनाव अभियान की शुरुआत अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि चुनाव में समय नहीं बचा है इसलिए सपा कल से ही अपना अभियान शुरू करेगी। अपने संगठन से बूथ स्तर पर काम करने को कहा है।

पार्टी कार्यकर्ता न केवल वोटर लिस्ट दुरुस्त कराएंगे, बल्कि बूथ स्तर पर वोट भी बढ़ाएंगे। कहा-SIR के बाद भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर दोबारा रिवीजन कराने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी SIR हुआ है, लेकिन अब स्पेशल एनुअल रिवीजन (SAR) कराने की योजना है। दोबारा एनुअल रिवीजन नियमों के विपरीत है।

SIR के बाद भी लोगों से फार्म-7 भरवाए जा रहे थे। अगर SIR हो चुका है तो फार्म-7 की जरूरत क्या है? 2- 'फेक एनकाउंटर में जाति देखकर कार्रवाई हुई' अखिलेश ने कहा कि दबंग लोगों के निशाने पर PDA है। STF के काम को लेकर उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं।

उन्होंने हवाई चप्पल पहने युवक के एनकाउंटर की तस्वीर का जिक्र करते हुए फेक एनकाउंटर के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर इन मामलों की जांच कराई जाएगी। अखिलेश ने कहा कि पुलिस विभाग में काम करने वाले PDA समाज के लोग भी अछूते नहीं हैं। ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलती।

इमरजेंसी में छुट्टी मांगने पर भी उन्हें छुट्टी नहीं मिलती। उन्होंने बस्ती में महिला सिपाही से जुड़े मामले का भी जिक्र किया। कहा कि हाईकोर्ट ने बाहुबलियों की सूची और रिपोर्ट भी मांगी थी।

मीडिया में भी PDA समाज के लोगों के दर्द और पीड़ा को पर्याप्त जगह नहीं मिलती। 3- AI वीडियो पर बोले- सरकार बच्चों वाला खेल न खेले सोशल मीडिया पर वायरल अपने AI वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों वाला खेल न खेले। अगर ऐसा हुआ तो उनकी ओर से भी वैसा ही वीडियो जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता का पैसा ऐसे वीडियो बनवाने में खर्च नहीं होना चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि सरकार जितनी FIR लिखवाना चाहे, लिखवा ले, लेकिन उनकी पार्टी भी वीडियो जारी करेगी। 4- 26 हजार बंद स्कूलों में शिक्षक दिवस मनाएगी सपा अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बंद किए गए 26 हजार सरकारी स्कूलों में शिक्षक दिवस के दिन कार्यक्रम करने का फैसला किया है।

पार्टी कार्यकर्ता उन्हीं स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे और बताएंगे कि ये स्कूल सरकार ने बंद किए हैं। 5- प्रयागराज में खर्च पर सवाल, टूटी सड़कों पर तंज प्रयागराज में जलभराव और खराब सड़कों को लेकर अखिलेश ने सरकार पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रयागराज में कुंभ और दूसरे आयोजनों के नाम पर कम से कम एक लाख करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे। इसके बावजूद शहर में पानी भर रहा है। टूटी सड़कों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो सड़कें दिखाई दे रही हैं, वहां चांद की शूटिंग हो रही है।

उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि चांद की जमीन दिखाई जा रही है। 6- नेपाल त्रासदी पर भारत से मदद की अपील नेपाल में आई त्रासदी पर अखिलेश यादव ने कहा कि भारत सरकार को अपने मित्र देश की हर संभव मदद करनी चाहिए।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। 7- जयंत चौधरी के बयान पर बोले- 61 सीटें मिलनी चाहिए जयंत चौधरी के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सबसे शानदार एक्सप्रेसवे बनवाए, HCL को लेकर आई और खेलों पर काम किया।

उन्होंने कहा कि वे इंतजार कर रहे हैं कि 80 सीटें सहयोगियों को मिलने जा रही हैं। उम्मीद है कि जयंत चौधरी के दल को 61 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन है कि उन्हें 61 सीटें मिलनी चाहिए, तभी उनका सम्मान माना जाएगा।

जयंत चौधरी के अपमान के आरोप पर अखिलेश ने कहा कि चाचा उनके नाम पर स्कूल चलवा रहे हैं और विधानसभा में उनकी प्रतिमा भी लगवाई गई है।

उन्होंने जयंत के कौशल विकास विभाग के बजट पर भी सवाल उठाया और पूछा कि यूपी को कितना बजट मिला। 8- 'हम खुद पीड़ित हैं, हम पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव लोग' शुद्धिकरण के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे खुद पीड़ित हैं। उन्होंने कन्नौज में गंगाजल से प्रतिमा और मंदिर धुलवाए जाने का जिक्र किया।

साथ ही मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा, "हम लोग पॉजिटिव हैं, प्रोग्रेसिव लोग हैं।" अखिलेश ने कहा कि जितनी सकारात्मकता लाएंगे, उतने ही सत्ता के करीब जाएंगे। 9-'भाजपा तलवार के साथ नफरत भी बांटती है' अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा तलवार के साथ नफरत भी बांटती है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें...

प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:5 की मौत, 15 झुलसे; 7 घर गिरे; लोग चारपाई में घायलों को लेकर भागे यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 झुलस गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। पूरी खबर पढ़ें...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।