खेल

26 मैच में 26 जीत, टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
26 मैच में 26 जीत, टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने शनिवार (24 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को हारा हुआ मैच जिताया. चेज करते हुए तिलक ने 26 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 51 रन बनाए.

उनके बल्ले से यह तूफानी तब आई, जब भारत को आखिरी तीन ओवर यानी 18 गेंदों में जीत के लिए 46 रनों की दरकार थी. यह टी20 में 26वां मैच था, जब तिलक नाबाद रहे और टीम ने जीत दर्ज की.

इसमें आईपीएल और बाकी टी20 मुकाबले भी शामिल हैं. इस तरह 26 बार तिलक के अंत तक नाबाद रहने से उनकी टीम को जीत मिली.

पाकिस्तान के खिलाफ 2025 के एशिया कप फाइनल में भी तिलक ने इसी तरह का कमाल किया था. वहां उन्होंने चेज करते हुए नाबाद 69 रन बनाए थे.

टी20 चेज में तिलक वर्मा (जब-जब नाबाद रहे)

61* (29) बनाम चंडीगढ़ (जीता)

34* (32) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (जीता)

29* (21) बनाम राजस्थान रॉयल्स (जीता)

26* (10) बनाम पंजाब किंग्स (जीता)

49* (37) बनाम वेस्टइंडीज (जीता)

7* (5) बनाम वेस्टइंडीज (जीता)

55* (26) बनाम बांग्लादेश (जीता)

41* (31) बनाम मेघालय (जीता)

58* (43) बनाम जम्मू-कश्मीर (जीता)

40* (24) बनाम मिजोरम (जीता)

16* (10) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (जीता)

37* (32) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जीता)

36* (30) बनाम ओमान (जीता)

51* (31) बनाम बिहार (जीता)

19* (16) बनाम इंग्लैंड (जीता)

72* (55) बनाम इंग्लैंड (जीता)

21* (17) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जीता)

2* (2) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (जीता)

30* (19) बनाम पाकिस्तान (जीता)

69* (53) बनाम पाकिस्तान (जीता)

26* (34) बनाम दक्षिण अफ्रीका (जीता)

75* (33) बनाम पंजाब किंग्स (जीता)

6* (5) बनाम जिम्बाब्वे (जीता)

3* (4) बनाम अफगानिस्तान (जीता)

15* (14) बनाम अफगानिस्तान (जीता)

51 (26) बनाम न्यूजीलैंड (जीता)

तिलक वर्मा का टी20 करियर

तिलक ने अब त

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।