26 रुपये लेकर मुंबई आए थे जीवन, 60 फिल्मों में बने 'नारद मुनि', विलेन बनकर भी कमाया नाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुजरे दौर के मशहूर अभिनेता जीवन ने बड़ी और खास लोकप्रियता हासिल की थी. वो पर्दे पर एक-दो बार नहीं, बल्कि 60 बार नारद मुनि के किरदार में नजर आए थे. इस किरदार ने उन्हें अमिट पहचान दिलाई.
हालांकि वो स्क्रीन पर खलनायक के रोल भी निभा चुके हैं. आज इस दिग्गज एक्टर की 111वीं जयंती है.
कश्मीर में हुआ जन्म, ये था असली नाम
जीवन का असली नाम ओमकार नाथ धर था. हालांकि एक्टिंग की दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था. एक्टर का जन्म जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 24 अक्टूबर 1915 को हुआ.
जाने-माने एक्टर किरण कुमार उनके बेटे हैं.
26 रुपये लेकर आए थे मुंबई
जीवन को जन्म देकर ही उनकी मां का निधन हो गया था.
वहीं एक्टर के सिर से तीन साल की उम्र में पिता का भी साया उठ गया. जब अभिनेता महज 18 साल के थे तभी वो घर से भागकर मुंबई आ गए थे. उनका सपना एक्टिंग में करियर बनाने का था.
जीवन जब मुंबई आए थे तब उनके पास सिर्फ 26 रुपये थे.
पर्दे पर 60 बार बने 'नारद मुनि'
ये अपने आपमें एक गजब का रिकॉर्ड है कि इस दिग्गज और दिवंगत एक्टर ने अपने लंबे और सफल करियर में 10 या 20 बार नहीं, बल्कि 60 से ज्यादा बार नारद मुनि का किरदार निभाया था.
ये रोल फिर हमेशा के लिए उनकी पहचान बन गया. 'हर हर महादेव' और 'भक्त ध्रुव' जैसी फिल्मों सहित और कई फिल्मों और नाटकों में वो नारद मुनि के रोल में नजर आए.
बता दें कि उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर 'फैशनेबल इंडिया' (1935) से शुरू किया था. इससे पहले जीवन ने बतौर रिफ्लेक्टर बॉय इंडस्ट्री में काम किया.
जीवन की बेहतरीन फिल्में
50 से लेकर 80 के दशक तक जीवन काफी चर्चा में रहे. उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की.
उनकी चर्चि
📡 स्रोत: ABP Live Film