27 सितंबर को भोपाल में फार्मेसी महोत्सव, प्रदेशभर से जुटेंगे फार्मासिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी भवन में होगा आयोजन, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के फार्मासिस्ट होंगे शामिल
भोपाल। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ द्वारा 27 सितंबर को भोपाल में फार्मेसी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हिंदी भवन, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
आयोजकों के अनुसार, फार्मेसी महोत्सव में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ रेलवे, बीएचईएल, एमपीईबी, ईएसआईसी और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े फार्मासिस्टों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
महोत्सव का आयोजन हर वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर किया जाता है। इस वर्ष भी कार्यक्रम में फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का फोकस इस वर्ष की विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम पर रहेगा।
फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य फार्मासिस्टों की भूमिका, स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान और फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत फार्मासिस्टों की भागीदारी रहेगी।