विदेश

270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, उत्तरी साइप्रस से सामने आया भयावह Video

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, उत्तरी साइप्रस से सामने आया भयावह Video

नॉर्थ साइप्रस के तट से निकलने के कुछ देर बाद रविवार दोपहर को एक 270 लोगों को ले जा रही पैसेंजर फेरी पलट गई. रॉयटर्स ने तुर्की साइप्रस की मीडिया के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह जानकारी नहीं पता चल सकी है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं. लेकिन रेस्क्टू ऑपरेशन चल रहा है.

🚨 BREAKING: Passenger ferry sinking off the coast of Northern Cyprus There are 279 people on board. Turkish media report that some passengers have been injured.

People are awaiting rescue on the overturned ferry, which was heading to the Turkish port of Taşucu 🇹🇷 Coast guard... pic.twitter.com/XwgpXiga9q — NEXTA (@nexta_tv) August 30, 2026

एसोसिएट प्रेस की मानें तो कैटामरन स्टाइल वाली यह फेरी जातीय रूप से बंटे साइप्रस के अलग हुए उत्तरी हिस्से में स्थित कायरिनिया बंदरगाह से मेर्सिन प्रांत के तुर्की बंदरगाह तासुकु जा रही थी.

स्थानीय किब्रिस अखबार की मानें तो तट से लगभग चार मील दूर फेरी में पानी भरने लगा था. अखबार ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई थीं.

इधर AFP ने बताया कि उत्तरी साइप्रस के तुर्की (जो बंटे हुए साइप्रस द्वीप के उत्तरी एक तिहाई हिस्से का प्रशासन संभालता है) के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

जहाज पलट गया था, बचाव दल पहले से घटनास्थल पर मौजूद: नॉर्थ साइप्रस के मंत्री एपी की अनुसार नॉर्थ साइप्रस के ट्रांसपोर्टेशन मंत्री एरहान अरिकली ने तुर्की के सरकारी TRT समाचार चैनल को बताया कि जहाज पलट गया था.

बचाव दल पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थे. ब्लूमबर्ग की मानें तो अबतक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. कायरिनिया लाया गया है. साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि जहाज में पानी किस वजह से भरा है. हालांकि, कई कंपनियां कायरिनिया और तासुकु के बीच व्यस्थ मार्ग पर फेरी चलाती हैं. लेकिन अभी यह पता नहीं पाया है कि पलटने वाली फेरी किस कंपनी की थी.

इसके अलावा सोशल मीडियापर नजर आ रहे पलटे हुए जहाज के आसपास पानी में लाइफ वेस्ट पहने लोग तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक ऐसी घटना में ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने बताया कि साउथ ट्यूनीशिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई. इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई. 12 लोग लापता हो गए. एक व्यक्ति को बचा लिया गयाहै.

गार्ड के प्रवक्ता हौसेम एडिन जेबाबली ने सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि अधिकारियों ने दो शव बरामद किए. उन्हें पास के जेरबा द्वीप के अस्पताल में भेज दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय रेडियो मोसाईक एफएम को बतायाकि जब नाव जारजिस और बेन गुएड्रेन शहरों के बीच से रवाना हुई थी. उस पर लगभग 15 लोग सवार थे.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।