व्यापार

28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक, नहीं करेंगे हड़ताल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे देशभर के सहकारी बैंक, नहीं करेंगे हड़ताल

28 से 30 सितंबर तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तीन दिनों की देशव्यापी हड़ताल के बीच आम जनता और ग्रामीण खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है.

देश भर के सहकारी बैंक तीनों दिल खुले रहेंगे. यानी इन बैंकों के कर्मचारी हड़ताल नहीं करेंगे.

सहकारी बैंकों में राज्य सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और प्राथमिक कृषि साख समितियां यानी PACS शामिल हैं. सभी इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे.

सहकारी बैंक कर्मचारियों के यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि उनकी शाखाओं में नकदी जमा, निकासी, ग्रामीण लेन-देन और चेक क्लीयरेंस से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी बैंकिंग सेवाएं

सहकारी बैंकों ने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर यानी तीन दिनों तक हड़ताल का ऐलान किया गया है.

इस दौरान देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी.

इस हड़ताल को लेकर सहकारी बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं जैसे- NAFCUB, NUCFDC और NAFSCoB ने साफ किया है कि सहकारी बैंक तीन दिनों की इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे.

इस दौरान सभी सहकारी बैंक आम दिनों की तरह सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा.

कैसा है सहकारी बैंकिंग का नेटवर्क?

सहकारी बैंकिंग नेटवर्क में...

1450 शहरी सहकारी बैंक (UCB)

34 राज्य सहकारी बैंक (STCB)

और 351 जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) शामिल हैं.

सहकारी बैंकों का मुख्य काम क्या होता है?

बता दें कि सहकारी बैंक गांवों, कस्बों और शहरों, हर जगह फैले हुए हैं.

ये मुख्य रूप से किसानों, ग्रामीण परिवारों, छोटे कारोबारियों, व्यापारियों और उद्यमियों को सेवाएं देते हैं.

बैंक की शाखाओं में पैसे जमा करने, निकालने और ट्रांसफर जैसी सामान्य बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह च

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि 28‑30 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के बावजूद, देशभर के सहकारी बैंक—राज्य सहकारी बैंक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक और प्राथमिक कृषि साख समितियाँ—खुले रहेंगे और कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं करने का निर्णय लिया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि हड़ताल से आम जनता, खासकर ग्रामीण और छोटे उद्योगों पर वित्तीय लेन‑देनों में बाधा आने की संभावना थी। सहकारी बैंकों के खुला रहने से जनता को रोज़मर्रा के बैंकिंग कार्य, जैसे जमा‑निकासी और ऋण वसूली, बिना किसी

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।