राज्य

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के संबंध में LDM झाबुआ ने दी जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के संबंध में LDM झाबुआ ने दी जानकारी

अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), झाबुआ श्री गणेश कुमार सोनी ने जिले के समस्त बैंक ग्राहकों एवं आम नागरिकों को सूचित किया है कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दृष्टिगत ग्राहकों की सुविधा एवं बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार रविवार, 27 सितंबर को बैंक शाखाओं में नियमित बैंकिंग कार्य किया जाएगा। अतः नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार बैंक शाखाओं में पहुंचकर आवश्यक बैंकिंग कार्य संपादित कर सकते हैं।

प्रस्तावित हड़ताल की अवधि के दौरान ग्राहकों की सुविधा के लिए उपलब्ध डिजिटल एवं वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का भी उपयोग किया जा सकता है। बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता एवं वैकल्पिक सुविधाओं के संबंध में नागरिकों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जन-जागरूकता पोस्टर के माध्यम से भी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

LDM श्री सोनी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे प्रस्तावित बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों की योजना पूर्व से बना लें तथा बैंकिंग सेवाओं से संबंधित अधिकृत सूचनाओं पर ध्यान दें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।