29 अगस्त को पूरे MP में जन-विश्वास अभियान, बालाघाट में शिकायतें सुनेंगे CM मोहन यादव
मध्यप्रदेश में इस बार जन-विश्वास अभियान 29 अगस्त शनिवार को आयोजित होगा। रक्षाबंधन के कारण शुक्रवार को अवकाश होने के चलते अभियान की तारीख बदली गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट में आयोजित जन-विश्वास अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन में चिन्हित शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे। इसके साथ ही बैठक और विभिन्न विषयों की समीक्षा के साथ मीडिया संवाद और उद्योग संवाद भी प्रस्तावित है। प्रदेशभर में होगी गतिविधियां
जन-विश्वास अभियान सिर्फ बालाघाट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 29 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन होगा। अभियान के तहत आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान पर फोकस किया जाएगा। छात्रावास और आवासीय संस्थाओं का होगा निरीक्षण
अभियान के दौरान शासकीय आवासीय संस्थाओ- जैसे आवासीय विद्यालय, आश्रम और छात्रावास- का भ्रमण एवं निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। अधिकारी इन संस्थाओं में रहने वाले छात्र-छात्राओं और युवाओं से संवाद करेंगे और उनकी सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे।
29 अगस्त | प्रदेशभर में जन-विश्वास अभियान | बालाघाट में CM यादव | शिकायतों पर सीधा संवाद | छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण