29 सितंबर से अकारीपुर में ईवीएम की जांच शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 29 सितंबर से अकारीपुर वेयरहाउस में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होगी। इसे लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया।जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम की जांच में पूरी पारदर्शिता रखने और निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन करने को कहा।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी रोजाना जांच प्रक्रिया की निगरानी के लिए उपस्थित रहने की अपील की।अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम की जांच के लिए अकारीपुर वेयरहाउस में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जांच की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और निर्वाचन आयोग को जानकारी भेजने के तरीके के बारे में बताया गया।