30 अगस्त को होगी NEET-PG परीक्षा 2026

रायपुर, 22 अगस्त 2026 राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट-पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगी। रायपुर जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेन्द्र किण्डो और सहायक पुलिस आयुक्त नंदनी ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।