मनोरंजन

'30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं', डस्टबिन मीडियम वाले बयान पर रोहित रॉय ने दी सफाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं', डस्टबिन मीडियम वाले बयान पर रोहित रॉय ने दी सफाई

टीवी शो स्वाभिमान से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं.

उन पर भारतीय टेलीविजन को लेकर डस्टबिन मीडियम कहने का आरोप लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.

अब रोहित रॉय ने अपने बयान पर सफाई दी है.

उन्होंने कहा कि उनका निशाना किसी एक्टर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर पर नहीं था, बल्कि वो टीवी पर बन रहे मौजूदा कंटेंट की क्वालिटी पर बात कर रहे थे.

रोहित रॉय ने दी सफाई ANI को दिए इंटरव्यू में रोहित रॉय ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि वो खुद एक टीवी एक्टर हैं.

रोहित ने कहा, 'सबसे पहले मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं, जिन्होंने पूरा इंटरव्यू देखे बिना रिएक्ट किया. मैं खुद एक टीवी एक्टर हूं. ये अलग बात है कि मुझे बड़े फिल्मों में काम करने का मौका मिला है.

लेकिन सच ये है कि मुझे टेलीविजन पसंद है.

मुझे जो बात परेशान करती है, वो ये है कि पूरा इंटरव्यू देखे बिना, सिर्फ क्लिकबेट हेडलाइन देखकर कुछ यंग एक्टर्स ने मुझ पर रिएक्ट किया और मेरे साथ पर्सनल हो गए.'

रोहित रॉय ने अपने डस्टबिन मीडियम वाले बयान का मतलब समझाते हुए कहा, 'जब मैं डस्टबिन मीडियम कहता हूं, तो मेरा मतलब ये है कि हम कुछ भी बनाकर टीवी पर डाल देते हैं और सोचते हैं कि लोग इसे देखेंगे ही.

जो भी लोग टीवी के क्रिएटिव काम से जुड़े हैं और इसमें सुधार चाहते हैं, उनसे मैं यही कहना चाहता हूं कि आज हम जो कंटेंट बना रहे हैं, वो उस लेवल का नहीं है. मैं इस समय ओटीटी क्यों देख रहा हूं?

क्योंकि वहां मुझे कुछ अच्छा कंटेंट देखने को मिल रहा है.'

आलोचना पर की बात इंटरनेट पर अपने बयान को लेकर हुई आलोचना पर रोहित रॉय ने कहा, 'मैंने उन लोगों को जवाब नहीं दिया, क्योंकि वे भी एक्टर्स हैं.

उन्हें अपनी बात रखने का पूरा हक है. आप किसी की बात से सहमत हो सकते हैं या उससे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।