30 सितंबर तक जारी ‘रैली ऑफ हिमालयाज’, रैली के चलते कुछ जगहों पर यातायात रहेगा बाधित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): मनाली, स्पीति, लाहौल और जंस्कार की दुर्गम पर्वतीय राहों पर रोमांच और साहस का सफर ‘रैली ऑफ हिमालयाज’ जारी है। 26 सितंबर से शुरू हुई यह प्रतिष्ठित मोटर स्पोर्ट्स रैली 30 सितंबर तक चलेगी। हिमालयन एक्स-ट्रीम मोटरस्पोर्ट्स की ओर से आयोजित इस रैली में प्रतिभागी कठिन पहाड़ी भू-भाग, ऊंचे दर्रों और चुनौतीपूर्ण रास्तों से गुजरते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
रैली के चलते आज 28 सितंबर को काजा से जिस्पा मार्ग सुबह 3 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक बंद रहेगा। वहीं, 29 सितंबर को दारचा जंक्शन से शिंकुला की ओर जाने वाला मार्ग सुबह 4 बजे से रैली के कारण बंद रहेगा। यात्रियों और पर्यटकों से अपील है कि वे निर्धारित समय-सारणी को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।