31 अगस्त को पीलीभीत जेल में लोक अदालत, बंदियों के मामलों के निस्तारण पर जोर

पीलीभीत जिले में 31 अगस्त को जेल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव सिंह ने आदेश जारी करके सभी मजिस्ट्रेट न्यायालयों के लिपिकों से विचाराधीन कैदियों व बंदियों से बातचीत करके उनके वाद की पत्रावलियां जेल लोक अदालत में भिजवाकर निस्तारित कराने को कहा है।