व्यापार

31 दिसंबर के बाद पुरानी चेक बुक हो जाएगी बेकार? RBI ने क्या बताया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
31 दिसंबर के बाद पुरानी चेक बुक हो जाएगी बेकार? RBI ने क्या बताया

सोशल मीडिया पर कई फोटोज, वीडियोज और वायरल दावे आए दिन देखने को मिलते रहते हैं.

इसी कड़ी में हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जुड़ा दावा भी तेजी से वायरल हो रहा है.

जिसमें कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से बैंकों की पुरानी चेकबुक बंद हो जाएंगी और नई चेकबुक जारी की जाएंगी.

इस मैसेज में ये भी कहा गया है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम के पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

अब खुद RBI ने इन दावों की पोल खोलते हुए इसकी सच्चाई सभी के सामने उजागर की है.

RBI ने बता दिया है कि वायरल हो रहा ये दावा पूरी तरह से गलत है. ऐसा कोई नियम फिलहाल केंद्रीय बैंक की ओर से लागू नहीं किया जा गया है.

क्या है वायरल दावा? दरअसल सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 तक पुरानी चेकबुक बदलवा लें.

इसके बाद 1 जनवरी 2027 से नई चेकबुक का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. पोस्ट में नई चेकबुक के लिए कई बदलावों का जिक्र किया गया है.

इनमें अल्फा-न्यूमेरिक कोड, नया MICR नंबर, UV कोड और RBI से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं.

मैसेज में ये भी दावा किया गया है कि 50 हजार रुपये से ज्यादा के पुराने चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

लोगों को नई चेकबुक के लिए बैंक शाखा या मोबाइल बैंकिंग एप से आवेदन करने की सलाह दी जा रही है.

RBI ने बताई सच्चाई इस वायरल दावे को RBI ने सिरे से खारिज कर दिया है.

RBI ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस पोस्ट को शेयर किया है, जिस पर साफ शब्दों में FAKE लिखा है.

इसके साथ ही RBI ने कैप्शन में लिखा, 'भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज चल रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि वर्तमान में इस्तेमाल हो रही मानक चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेकबुक 31 दिसंबर 2026 से बदल जाएंगी और 1 जनवरी 2027 से बेहतर सुरक्षा मानकों वाली नई चेकबुक लागू हो जाएंगी.'

It has come to the notice of the Reserve Bank of India that a message is circulating on social medi

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।