अपराध

31 घंटे भागते रहे... जमशेदपुर में गोलीबारी करने वाले 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
31 घंटे भागते रहे... जमशेदपुर में गोलीबारी करने वाले 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर झारखंड के जमशेदपुर मरीन ड्राइव क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलियां बरसा भागे चार शूटर्स को अंबिकापुर की मणिपुर थाना पुलिस ने रविवार शाम गिरफ्तार किया। वारदात के बाद अपराधी पुलिस को चकमा देकर झारखंड से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा में घुस आए और बिलासपुर-कोरबा हाइवे से होते हुए अंबिकापुर दाखिल हुए थे।

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गोलीकांड के बाद से ही झारखंड पुलिस को शूटर्स की तलाश थी। आरोपी रमेश शर्मा (50) पिता रामजीत निवासी राउरकेला ओडिशा, मनोज सरकार (53) निवासी परसुडीह झारखंड, दीपू ओझा (35) पिता हरिशंकर निवासी जमशेदपुर झारखंड और शंकर मुन्डा (42) पिता जगबन्धु निवा सीताराम डेरा झारखण्ड कार नंबर-जेएच 05 ईए 7928 से फरार हो गए थे।

सरगुजा की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां से झारखंड, मध्यप्रदेश और यूपी की सीमाएं नजदीक हैं। ओडिशा का रास्ता भी यहां से जुड़ता है। अपराधी इसी बात का फायदा उठाकर एक राज्य में वारदात कर, दूसरे राज्य के रास्ते तीसरे में छिपने की रणनीति अपनाते हैं। सड़क कनेक्टिविटी अपराधियों को तेजी से भागने का मौका देती है।

वे मुख्य मार्गों को छोड़कर अंदरूनी रास्तों का भी इस्तेमाल करते हैं। बड़े शहरों में पुलिस की सख्ती के बाद अपराधी अंबिकापुर जैसे शांत शहरों में छिपना सुरक्षित मानते हैं। अंबिकापुर में गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस यहां पहुंची। मेडिकल जांच और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद चारों शूटर को अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद झारखंड पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच जमशेदपुर लेकर रवाना हो गई। ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ले गई झारखंड पुलिस

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।