अपराध

315 बोर कट्टे के साथ आरोपी गिफ्तार:आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, मंडरायल पुलिस ने चंदेलीपुरा घाटी से दबोचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
315 बोर कट्टे के साथ आरोपी गिफ्तार:आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, मंडरायल पुलिस ने चंदेलीपुरा घाटी से दबोचा

करौली की मंडरायल थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई चंदेलीपुरा घाटी में की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्रशेखर (42) निवासी कासगंज, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सांगानेर, जयपुर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। थाना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान देवीपुरा इलाके में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंदेलीपुरा घाटी में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चंदेलीपुरा घाटी में मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की कमर में 315 बोर का देसी कट्टा मिला। जब उससे हथियार के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने देसी कट्टे को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार अपनी सुरक्षा और शौक के लिए रखा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।