अपराध

31.85 करोड़ खर्च,फिर भी सड़कों पर गड्ढे:अब बजरी हटाने उतरी नगर निगम की टीमें,DM,CDO और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
31.85 करोड़ खर्च,फिर भी सड़कों पर गड्ढे:अब बजरी हटाने उतरी नगर निगम की टीमें,DM,CDO और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

कानपुर में जर्जर सड़कों पर बिछी बजरी अब राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों के लिए हादसों का खतरा बन गई है। हालात यह हैं कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 22 सड़कों के करीब 33 किलोमीटर हिस्से में गड्ढे और बजरी फैली हुई है। वहीं, बारिश थमने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग विभागों ने 31.85 करोड़ रुपए खर्च कर पैचवर्क कराया था, लेकिन दोबारा बारिश होने से ज्यादातर पैचवर्क बह गया।

वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त ने देर रात 11 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अब सड़कों से बजरी हटाने उतरी नगर निगम की टीमें महापौर प्रमिला पांडेय ने शहर की इन सड़कों की बदहाली को लेकर पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर 22 सड़कों की लिस्ट सौंपी और गड्ढे भरने के साथ बजरी हटवाने के निर्देश दिए।

उधर, नगर निगम ने भी शहरभर में बजरी हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम के अभियंत्रण विभाग और सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर बजरी हटाने का काम शुरू कर दिया है। पनकी, बेनाझाबर, स्वरूप नगर, परमट, न्यू ईदगाह कॉलोनी, ब्रह्मनगर, हर्ष नगर और जीटी रोड समेत 32 से ज्यादा सड़कों पर बजरी हटाने का अभियान चलाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, एकत्र की गई बजरी का इस्तेमाल गड्ढों को भरने में किया जाएगा। महापौर प्रमिला पांडेय ने खुद मौके पर पहुंचकर बजरी हटाने के कार्य का जायजा लिया। 31.85 करोड़ खर्च, फिर भी सड़कों पर गड्ढे बारिश थमने के बाद नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और केडीए ने शहर की कुछ बदहाल सड़कों पर पैचवर्क कराया था।

इस दौरान करीब 93.433 मीटर सड़कों पर कुल 31.85 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन फिर बारिश होते ही पैचवर्क बह गया और सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं। इसमें नगर निगम ने सबसे ज्यादा 302 पैचवर्क कार्य कराए। करीब 80.585 मीटर सड़क पर 31.34 करोड़ रुपए खर्च किए गए। वहीं, पीडब्ल्यूडी खंड-1 ने 25 लाख, खंड-2 ने 10 लाख और केडीए ने 17 लाख रुपए से पैचवर्क कराया था।

अब नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन सड़कों पर पैचवर्क बह गया है, वहां उन्हीं ठेकेदारों से दोबारा काम कराया जाएगा। रात 11 बजे सड़कों पर उतरे DM, नगर आयुक्त और CDO शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे.

जैन और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने देर रात 11 बजे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जोन-1 और जोन-4 में वीआईपी रोड समेत प्रमुख मार्गों पर कूड़ा उठान, जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट), पोर्टेबल ट्रांसफर स्टेशन (PCTS) और कॉम्पैक्टर अड्डों की व्यवस्था परखी। खुले में कूड़ा मिलने पर कार्रवाई के आदेश निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी खुले में कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए।

सभी जीवीपी को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त कर शहर को जीवीपी मुक्त बनाया जाए। उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई और समय से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें और सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए कमियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।