₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने:गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर बैठे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों पर घूमते और लोगों से मदद लेते नजर आ रहे हैं। शाह के अनुसार, उन्होंने यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार के लिए नहीं किया। जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पहचान बदली।
संपत्ति से दूरी बनाकर जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन अनुभव किया। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। पराग शाह की असली तस्वीर मेकअप के जरिए भिखारे बने शाह ने इस पूरे एक्सपेरिमेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उन्होंने बताया कि मेकअप और वेशभूषा बदलकर घाटकोपर रेलवे स्टेशन के आसपास आम लोगों के बीच समय बिताया। इस दौरान कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। भीख मांगकर लोगों की प्रतिक्रिया देखी, कुछ ने मदद भी की वीडियो में शाह सड़क किनारे बैठे और नागरिकों से मदद लेते दिखते हैं। कुछ लोगों ने उनकी सहायता की, जबकि कुछ ने अनदेखा कर दिया।
शाह ने इस अनुभव के जरिए गरीबी, उपेक्षा और जरूरतमंद लोगों के प्रति समाज के व्यवहार को समझने की कोशिश की। 10 साल पहले सिंगर सोनू निगम ने किया था एक्सपेरिमेंट, भिखारी बने थे मई 2016 में गायक सोनू निगम ने मुंबई के जुहू इलाके में भिखारी का भेष बनाकर सड़क किनारे गाने गाए थे। यह प्रयोग एक सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए किया गया था।
सोनू निगम ने साधारण कपड़े पहने और अपना चेहरा-हुलिया इस तरह बदला कि राहगीर उन्हें पहचान न सकें। वे सड़क किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए गाने गाते रहे। इस दौरान कई लोग उनके पास से गुजरे, लेकिन अधिकांश लोग यह नहीं समझ पाए कि सड़क पर बैठा व्यक्ति देश का मशहूर गायक है। प्रयोग का उद्देश्य यह दिखाना था कि लोग किसी व्यक्ति की प्रतिभा को उसके कपड़ों, रूप और सामाजिक स्थिति के आधार पर कैसे आंकते हैं।
जब सोनू निगम ने गाना शुरू किया, तो कुछ लोग रुककर सुनने लगे और उनकी आवाज की तारीफ की। बाद में जब उनकी असली पहचान सामने आई, तो लोगों को काफी हैरानी हुई। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल: ₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा आम आदमी पार्टी (AAP) को छ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भाजपा विधायक पराग शाह ने 3300 करोड़ रुपये के मालिक होने के बावजूद गंदे-मैले कपड़ों में भिखारी बनकर सड़कों पर घूमते हुए दिखाया। यह घटना जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं के अनुसार आत्म-परिक्षण और समाजसेवा के रूप में की गई थी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक राजनेता की संपत्ति और सार्वजनिक छवि के बीच विरोधाभास को उजागर करती है, जिससे जनता में राजनीतिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे राजनेताओं के वास्तविक चरित्र पर सवाल उठाएँ और