व्यापार

39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने 39 साल पुराने मिस्टर इंडिया वाले लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा में है.

उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म में पहने अपने पुराने कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी मशहूर जैकेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया.

अनिल ने बताया कि उन्होंने यह जैकेट चोर बाजार से खरीदी थी.

खास बात यह है कि इतने साल बाद भी उनकी शर्ट, पतलून और जैकेट उन्हें फिट आती हैं.

39 साल बाद भी फिट आए पुराने कपड़े

अनिल कपूर का फिल्म मिस्टर इंडिया में निभाया गया किरदार हिंदी सिनेमा के यादगार कैरेक्टर्स में से एक है. अब अनिल कपूर ने एक बार फिर उसी पुराने लुक को अपनाया है.

बीटीएस वीडियो में वह फिल्म में पहनी शर्ट, पैंट और जैकेट में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने पुराने कॉस्ट्यूम से जुड़ी यादें भी साझा कीं.

अनिल कपूर ने बताया कि जब शो की टीम ने मिस्टर इंडिया वाला कॉस्ट्यूम ढूंढने की बात कही, तो उन्होंने बताया कि यह उनके पास अब भी सुरक्षित है.

इस बीटीएस वीडियो में वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये कपड़े आज भी उन्हें फिट आ रहे हैं.

उन्होंने कहा, शर्ट आज भी मुझे फिट आती है, पैंट भी फिट आती है और जैकेट भी. 39 साल बाद भी सब कुछ फिट है!

चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट

बीटीएस वीडियो में अनिल कपूर ने अपनी जैकेट की खरीदारी से जुड़ा किस्सा भी सुनाया. अनिल कपूर ने कहा, यह जैकेट मैंने चोर बाजार से खरीदी थी.

इत्तेफाक से इन दिनों मेरे बाल भी लंबे हैं, जैसे मिस्टर इंडिया में थे. तो आज बाल भी इस लुक के साथ खूब जंच रहे हैं!

यहां देखें वीडियो:

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अनिल कपूर ने 39 वर्ष पुरानी मिस्टर इंडिया वाली जैकेट के साथ अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में चोर बाजार से खरीदी कहानी साझा की। यह विषय बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पुराने लुक और उनकी अनोखी खरीदारी के अनुभव पर प्रकाश डालता है। खबर का महत्व इस बात में है कि एक प्रमुख अभिनेता अपने फैशन के पीछे की कहानी जनता के साथ साझा कर रहा है, जिससे फ़ैशन और सेलिब्रिटी संस्कृति पर नया दृष्टिकोण मिलता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपने रोज़मर्रा के फैशन विकल्पों में रचनात्मकता और किफ़ायती विकल्प अपनाने के लि

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।