40 हजार बुजुर्गों के खाते में पहुंची 3-हजार की पेंशन:शामली में दो किश्तों में भी दिख सकती है रकम, बैंक और आधार की जानकारी रखें अपडेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शामली में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत भुगतान की नई व्यवस्था लागू की गई है। वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल, मई और जून की 3 हजार रुपए की पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार यह भुगतान उन पात्र लाभार्थियों को किया गया है, जिन्होंने वर्ष 2025-26 की तीसरी किश्त प्राप्त की थी।
जिले में योजना के करीब 40 हजार लाभार्थियों को पेंशन की राशि मिली है। जिला प्रशासन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार का हिस्सा अलग-अलग होने के कारण पेंशन की रकम लाभार्थियों के खाते में एक या दो किश्तों में दिखाई दे सकती है। कुछ खातों में 1,500-1,500 रुपए की दो किश्तें, कुछ में 2,400 और 600 रुपए की दो किश्तें, जबकि कुछ खातों में पूरी 3 हजार रुपए की रकम एकमुश्त पहुंच सकती है।
रकम एक साथ या कुछ घंटे अथवा दिनों के अंतराल पर खाते में दिखाई दे सकती है। सितंबर की किश्त नहीं मिली तो यहां करें संपर्क समाज कल्याण विभाग ने बताया कि पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की पूरी सूची अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी लाभार्थी को सितंबर 2026 में पेंशन की किश्त नहीं मिली है, तो वह पिछले छह महीने की बैंक पासबुक की एंट्री लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, शामली, विकास भवन, गोहरनी में संपर्क कर सकता है।
विभाग की ओर से समस्या की जांच कर समाधान किया जाएगा। बैंक और आधार की जानकारी रखें अपडेट जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने पात्र बुजुर्गों से बैंक खाते और आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट रखने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार बैंक खाते में आधार की सही जानकारी और अन्य जरूरी विवरण अपडेट रहने से पेंशन की राशि प्राप्त करने में परेशानी नहीं होगी।
लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते की एंट्री नियमित रूप से जांच करते रहें और राशि न आने पर विभाग से संपर्क करें।
📡 स्रोत: NewsData.io