मनोरंजन

400 परिवारों की मसीहा बनीं रश्मिका मंदाना, 1 साल के राशन का उठाया जिम्मा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
400 परिवारों की मसीहा बनीं रश्मिका मंदाना, 1 साल के राशन का उठाया जिम्मा

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' के साथ-साथ एक बार फिर अपने नेक काम की वजह से सुर्खियों में हैं.

बड़े पर्दे पर अपनी शानदार अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली रश्मिका ने अब अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस ने एक बेहद सराहनीय पहल करते हुए 400 परिवारों को गोद लिया है.

इस पहल के तहत वो अगले एक साल तक हर बार तीन महीने के लिए इन परिवारों के राशन और किराने के खर्च में मदद करेंगी, ताकि वे अपने पैसे बचाकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें.

रश्मिका मंदाना ने 400 परिवारों के राशन का उठाया जिम्मा

रश्मिका का ये कदम जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक बड़ी पहल है.

खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने इस नेक काम को रश्मिका देवरकोंडा' के नाम से आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'रणबाली' में निभाए किरदार जयम्मा का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो उन्हें निभाने वाले कलाकारों की जिंदगी और सोच पर भी गहरा असर डालते हैं.

रश्मिका का मानना है कि उनका ये कदम उसी सोच और भावना का हिस्सा है.

वो चाहती हैं कि उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर दूसरे लोग भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं.

रश्मिका को नेक कामों को निजी रखना है पसंद

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अब तक अपने इन नेक कामों को निजी रखना ही पसंद किया था.

लेकिन अब वो इनके बारे में इसलिए बता रही हैं, ताकि उनके फैंस और दूसरे लोग भी इससे प्रेरित होकर अपनी क्षमता के अनुसार किसी की मदद कर सकें.

पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप जो किरदार निभाते हैं, उनमें से कुछ का असर आप पर भी पड़ता है. आपमें से कई लोग पूछते रहते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है?

मेरा जवाब है, हां! और यह उनमें से एक है. ये हमेशा से मेरा हिस्सा रहा है और जयम्मा का भी. मैं आपके प्यार के बदले हमेशा ऐसे काम करती रहूंगी.

लेकिन पहले मैं इन चीजों को सबसे छिपाकर रखती

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।