राज्य

4000 पुलिसकर्मी, CAPF की 270 कंपनियां तैनात, INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली बनी किला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
4000 पुलिसकर्मी, CAPF की 270 कंपनियां तैनात, INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली बनी किला

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज (1 नवंबर 2026) होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली के मद्देनजर 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कंपनियों को तैनात किया गया है.

सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल को 14 जोन में बांटा गया है और 200 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने इस रैली के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए हैं.

इंडिया गठबंधन की रैली में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

सुरक्षाबलों की तैनाती मिंटो ब्रिज से कार्यक्रम स्थल तक के मार्च रूट और रामलीला मैदान पर है.

पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने शनिवार को मिंटो रोड और रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

उनके साथ स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर और सेंट्रल तथा नई दिल्ली जिलों के डिप्टी कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की तैनाती कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते और रैली मैदान दोनों जगहों पर होगी.

भीड़ को काबू करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ CAPF की कंपनियों को भी तैनात किया गया है.

हाल ही में हुए कई विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में बुलाई गई CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती को तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि रामलीला मैदान के अंदर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दंगा-रोधी वाहन और अन्य निगरानी उपकरण तैनात रहेंगे.

कार्यक्रम स्थल के सभी 14 जोनों की देखरेख असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रैंक के अधिकारी करेंगे, जबकि दो जोनों की निगरानी एडिशनल DCP रैंक के अधिकारी करेंगे. वरिष्ठ अधिकारी इन सभी इंतजामों पर कड़ी नजर रखेंगे.

रैली में कितने लोग आएंगे

पुलिस ने बताया कि रैली में आने वालों को तय गेटों से ही प्रवेश मिलेगा और वहां मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग की जाएगी.

अधिकारियों के अनुसार, रामलीला मैदान मे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।