खेल

402 प्राथमिक स्कूलों में लगेंगे निपुण मेले

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
402 प्राथमिक स्कूलों में लगेंगे निपुण मेले

अगस्त 10, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): जिले के 402 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने के लिए निपुण मेले आयोजित किए जाएंगे। मेलों में गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय से जुड़ी गतिविधियां खेल-खेल में करवाई जाएंगी। पंचकोषीय विकास के लिए पांच अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें अध्यापकों के साथ विद्यार्थियों की माताएं भी भाग लेंगी।

तीन से नौ वर्ष तक के बच्चों को अंकगणित, पढ़ने और लिखने में दक्ष बनाने पर विशेष जोर रहेगा। शिक्षा विभाग ने गतिविधियों के आयोजन को लेकर स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कक्षा स्तर के अनुसार अलग-अलग समय पर गतिविधियां करवाई जाएंगी। निपुण भारत मिशन के तहत गणित में जमा-घटाव, अंग्रेजी में शब्द ज्ञान तथा हिंदी में सही उच्चारण और लिखावट से जुड़ी गतिविधियां होंगी।

निपुण मेले के बाद विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और बुनियादी ज्ञान का आकलन करने के लिए टेस्ट भी लिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।