405 रक्षा वस्तुओं की छठी स्वदेशीकरण सूची जारी, करोड़ो रुपये के आयात पर लगेगी रोक

रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देते हुए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 405 रक्षा वस्तुओं की छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की है। इन वस्तुओं का अनुमानित व्यापार मूल्य करीब 3,070 करोड़ रुपये है। सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चे माल को शामिल किया गया है। इसमें भारतीय तटरक्षक बल की 16 और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों की 389 वस्तुएं हैं। स्वदेशीकरण के बाद इनकी खरीद भारतीय रक्षा उद्योग से की जाएगी, जिससे विदेशी आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। The post 405 रक्षा वस्तुओं की छठी स्वदेशीकरण सूची जारी, करोड़ो रुपये के आयात पर लगेगी रोक appeared first on टेन न्यूज हिंदी .
📡 स्रोत: NewsData.io