राज्य

45.05 लाख में आधुनिक बना विदिशा प्रधान डाकघर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
45.05 लाख में आधुनिक बना विदिशा प्रधान डाकघर

विदिशा| विदिशा प्रधान डाकघर के नवनिर्मित और आधुनिक स्वरूप का सोमवार को लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जबकि संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और डाक विभाग के सचिव सुब्रत दास मौजूद रहे।

विधायक मुकेश टंडन, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग देश के नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विदिशा का नया डाकघर आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीक से सुसज्जित है।

उन्होंने डाक विभाग को केवल भवन नहीं, बल्कि समाज सेवा का मंदिर बताया। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने विभाग की वित्तीय और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर बात रखी।

मुकेश टंडन और प्रीति राकेश शर्मा ने भी डाक विभाग की सेवाओं की सराहना की। 45.05 लाख की लागत से हुआ कायाकल्प SPA परियोजना के तहत करीब 45.05 लाख रुपए की लागत से प्रधान डाकघर का आधुनिक स्वरूप तैयार किया गया है। अब यहां करीब 2.50 लाख नागरिकों को मेल, पार्सल, बचत योजनाएं, आधार और डाक जीवन बीमा सहित विभिन्न सेवाएं मिलेंगी।

परियोजना का उद्देश्य केवल भवन का स्वरूप बदलना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवा का अनुभव देना है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।