खेल

47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास

इन दिनों खेले जा रहे 2026 कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में 47 वर्षीय कप्तान इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने लगातार 5 मैच जीतकर कमाल कर दिया.

टीम ने सभी मुकाबले लगभग एकतरफा जीते हैं. इन जीत के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी काफी हद तक साफ नजर आ रहा है. टीम पिछले यानी 2025 के सीजन में रनरअप रही थी.

इस बार का प्रदर्शन देख लग रहा है कि टीम खिताब अपने नाम कर ही लेगी.

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने इस तरह जीते लगातार 5 मैच

टीम ने पहला मुकाबला जमैका किंग्समेन के खिलाफ खेला. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी जमैका 19.4 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान गुयाना के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

इसके बाद चेज करते हुए गुयाना ने सिर्फ 14.1 ओवर 4 विकेट गंवाकर जीत अपने नाम कर ली.

इस छोटे से चेज में टीम के लिए शाई होप ने 41 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 56 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.

दूसरे मैच में टीम की भिड़ंत सेंट लूसिया किंग्स से हुई.

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सेंट लूसिया ने 20 ओवर में 7 विकेट 151 रन बनाए.

फिर चेज करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली.

टीम के लिए मावेंद्र डिंड्याल ने 51 गेंदों में 50 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.

तीसरे मुकाबले गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टक्कर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स से हुई. मैच में पहले बैटिंग करते हुए एंटीगुआ 17 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई.

चेज करते हुए अमेजन वॉरियर्स ने सिर्फ 9.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत अपने नाम कर ली.

टीम के लिए शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 19 गेंदों में 49 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 6 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 257.89 का रहा.

गुयाना ने चौथा मैच ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला. बारिश के चलते मुकाबला 16-16 ओवर का खेला गया. पहले बैटिंग करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए.

चेज के लिए उतरी नाइट राइडर्स 16

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।