मनोरंजन

50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल

फिल्ममेकर 'एसएस राजामौली' मूवी 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में अहम रोल प्ले करेंगे. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म को 50 अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा और 120 देशों में रिलीज किया जाएगा.

एसएस राजामौली डबिंग के लिए AI जेनरेटेड वॉइस के बजाय रियल आर्टिस्ट की तलाश में हैं. '50 भाषाओं में रिलीज होगी वाराणसी' मिड डे के मुताबिक, एसएस राजामौली नहीं चाहते कि फिल्म में परफॉर्मेंस अपना प्रभाव खोए क्योंकि फिल्म कई और भाषाओं में रिलीज होगी.

एसएस राजामौली नहीं चाहते कि जब फिल्म एक भाषा से दूसरी भाषा में जाए, तो परफॉर्मेंस का असर कम हो जाए. उनके लिए डबिंग सिर्फ डायलॉग को ट्रांसलेट करना या फिर लिप मूवमेंट को मैच करना नहीं है. आवाज में इमोशन, पर्सनैलिटी और कैरेक्टर का मकसद होना चाहिए.

एसएस राजामौली चाहते हैं कि हर मार्केट में ऑडियंस परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस करे, न कि सिर्फ डायलॉग.

ये भी पढ़ें- 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

बता दें कि पहले एसएस राजामौली ने उन खबरों को खारिज किया था, जिनमें कहा गया था कि फिल्म की पहली झलक को क्रिएट करने में AI का इस्तेमाल हुआ है. इन खबरों को एक जीनियस आर्टिस्ट की बेइज्जती कहा गया था. अब रिपोर्ट में कहा गया, 'आवाज परफॉर्मेंस का हिस्सा है, इसीलिए उन्हें हर अलग वर्जन के लिए रियल आर्टिस्ट चाहिए.

वो AI का इस्तेमाल नहीं करेंगे. 1500 से ज्यादा आर्टिस्ट की आवाज के सैंपल लिए जाएंगे, फाइनल कट चूज करने से पहले.' बता दें कि 'वाराणसी' ग्रैंड लेवल पर बन रही है. फिल्म 120 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी. बता दें कि <a title="शाहरुख खान" href="https://

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।